{"_id":"6aecedd2e91032fa8f019b1d","slug":"suffocating-air-aqi-at-343-expected-to-cross-400-after-diwali-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128872-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा दमघोंटू : एक्यूआई 343, दिवाली बाद 400 पार जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा दमघोंटू : एक्यूआई 343, दिवाली बाद 400 पार जाने की आशंका
विज्ञापन
-फोटो 87: सेक्टर-6 की सड़कों पर टैंकर से किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। वीरवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 343 दर्ज किया गया। आसमान में स्मॉग की परत छाई हुई है। सुबह और शाम धुंध के साथ प्रदूषण साफ नजर आ रहा है। हालात ऐसे ही रहे तो दिवाली के बाद एक्यूआई 400 के पार पहुंचने की आशंका है।
इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 15 दिन पहले जहां रोजाना 50 से 60 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या करीब 100 हो गई है। इनमें अधिकतर मरीज सांस संबंधी शिकायतों के साथ आ रहे हैं।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-2 लागू किया गया है, लेकिन शहर में इसके नियमों की पालना पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। कई जगह बिना पानी डाले ही सफाई की जा रही है। इससे धूल हवा में फैल रही है। मशीनों से सफाई की व्यवस्था भी नियमित और प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन
अस्थमा और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यश ने बताया कि खराब हवा का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। प्रदूषण के कारण पहले से बीमार लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्थमा और डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
प्रदूषण से बचाव के लिए ये बरतें सावधानियां
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने बताया कि प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर सुबह और देर शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें। अस्थमा और सांस के मरीज निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से लेते रहें। घरों में खिड़की-दरवाजे जरूरत के अनुसार बंद रखें और धूल व धुएं से बचें। आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
बहादुरगढ़ में एक्यूआई का स्तर
तारीख एक्यूआई
1 नवंबर
231
2 नवंबर
297
3 नवंबर
365
4 नवंबर
324
5 नवंबर
342
-- -- -- -- -- -- -- --
बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को शहर का एक्यूआई 343 दर्ज किया गया।
सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-फोटो 87: सेक्टर-6 की सड़कों पर टैंकर से किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद
-फोटो 88 : वीरवार की सुबह प्रदूषण के कारण हल्के नजर आए सूर्य देव। संवाद
-फोटो 89 : नागरिक अस्पताल में प्रदूषण के कारण बीमारी की चपेट में आए लोग इलाज कराने पहुंचे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -