फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Subhash taught yoga online to 30,000 people at Patanjali.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुभाष ने पतंजलि में 30 हजार लोगों को ऑनलाइन सिखाया योग

Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Subhash taught yoga online to 30,000 people at Patanjali.
02jjrp13- बाबा रामदेव के साथ मंच पर सुभाष। स्रोत-स्वयं
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली के सुभाष कुमार ने पतंजलि विश्वविद्यालय में लगभग 30 हजार लोगों को ऑनलाइन योग सिखाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कार्यक्रम टीवी पर भी दिखाया गया जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ रहें।
विज्ञापन

पिता व ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि धर्मवीर ने बताया कि सुभाष ने योग में अद्भुत उपलब्धि अर्जित कर गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वह तीन लाख से अधिक पंजीकृत योग साधक और प्रतिदिन 25-30 हजार से अधिक लोगों को ऑनलाइन योग सिखाते हैं। सुभाष ने पतंजलि विश्वविद्यालय से योग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन

आज वह लाखों लोगों को निशुल्क योग सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनकी योगा करो कम्युनिटी भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन योग साधक समुदाय के रूप में सम्मानित है। शिविर में योगाचार्य सुभाष कुमार ने स्वयंसेवकों को मंडूक आसन, गोमुखासन और वज्रासन का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed