फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sub health centers will be built in 17 villages at a cost of 6.80 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 गांवों में 6.80 करोड़ की लागत से बनेंगे सब हेल्थ सेंटर

Sat, 30 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sub health centers will be built in 17 villages at a cost of 6.80 crores
रवि दलाल
विज्ञापन

झज्जर। जिले के 17 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे।
इन गांवों में पहले सब हेल्थ सेंटर चलाने के लिए पंचायतों ने जगह दी थी। इन गांवों में लगभग 6.80 करोड़ की लागत से सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत सब हेल्थ सेंटरों की खराब हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग नई बिल्डिंगों का निर्माण करवाएगा। फिलहाल सब हेल्थ सेंटर पंचायतों की ओर से बनाकर दी गई जगहों पर चलाए जा रहे हैं। अब उनकी भी इमारतें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। इसको देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ सेंटरों का निर्माण करवाया जाएगा।
इन सब हेल्थ सेंटरों की बिल्डिंग निर्माण के लिए कोरोना काल से पहले मांग भेजी गई थी, जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ सेंटर बनाने में आने वाले खर्च का अनुमान लगाकर विभाग के पास भेजा गया था। इसके बाद इस साल 26 नवंबर काे प्रत्येक हेल्थ सेंटर के लिए लगभग 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। हेल्थ सेंटर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को टेंडर जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ सेंटर बनाने के लिए संबंधित गांवों से जमीन देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पत्र लिख रहा है ताकि जल्द-से-जल्द जमीन दी जाए और सब हेल्थ सेंटर बनाया जा सके।
विज्ञापन



बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है
अब चलाए जा रहे सब हेल्थ सेंटरों की इमारतों की हालात बहुत ज्यादा खराब है। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है। इस वजह से इमारत से मलबे के गिरने का डर बना रहता है। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों में बनेंगे आयुष्मान भारत सब हेल्थ सेंटर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिलाना, लाडपुर, सांखोल, कुतानी, लोहारी, रिवाड़ी खेड़ा, खेड़ी सुल्तान, सुर्खपुर, टपा हवेटी, छड़वाना, झामरी, भुरावास, भिंडावास, जैदपुर, बाबेपूर, सफीपूर, लड़ायन गांवों में सब हेल्थ सेंटर बनाने की मांग भेजी गई थी, जिनको बनाने का कार्य किया जाएगा।




स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 17 गांवों में आयुष्मान भारत सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। विभाग की तरफ से 26 नवंबर को आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर बनाने के लिए पत्र आया है, जिसमें संबंधित हेल्थ सेंटरों का बजट पास किया गया है। पहले पंचायती जगहों पर हेल्थ सेंटर चलाए जा रहे थे। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों से जमीन लेकर सब हेल्थ सेंटरों को निर्माण किया जाएगा।
- डाॅ. ममता त्यागी, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed