{"_id":"6687476a771fef0ecf022c84","slug":"students-were-made-aware-about-cyber-crime-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108378-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक
Fri, 05 Jul 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते अधिकारी।
बहादुरगढ़। शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को साइबर थाना की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया।
थाना साइबर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे है। सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले चालाक होते हैं। इनके झांसे में नहीं आना चाहिए। सहायता के लिए जिला झज्जर में साइबर क्राइम थाना व हेल्प डेस्क गठित किया गया है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है।
उन्होंने साइबर क्राइम संबंधित संचार साथी पोर्टल तथा टेफको पोर्टल के बारे में भी बताया। जिसमें अपना फोन नंबर इंटर करके यह पता लगाया जा सकता है कि एक आदमी के नाम से कितने सिम जारी हुए हैं। अगर कोई सिम आपने जारी नहीं करवाई है तो आप उसको पोर्टल पर रिपोर्ट करके बंद करवा सकते हैं। साइबर विशेषज्ञ ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड मामले सावधानियां बरतने की सलाह दी।