{"_id":"689100fdfbe20cfd3809ea63","slug":"students-were-given-information-about-traffic-rules-and-dial-112-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116584-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को यातायात के नियमों, डायल 112 बारे दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को यातायात के नियमों, डायल 112 बारे दी जानकारी
विज्ञापन
-फोटो 54 : दुल्हेड़ा स्कूल में छात्राओं को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक सत्यप्रकाश। स्रोत पुलिस व
बहादुरगढ़। पुलिस आयुक्त झज्जर डा. राजश्री सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग टीम की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा, खरमाण सहित अन्य जगहों पर कई निजी स्कूलों में नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नैतिकता और नागरिक जिम्मेदारियों से संबंधित विविध विषयों के बारे में जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विद्यार्थियों के साथ विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा डायल 112, दुर्गा शक्ति एप, और ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
-फोटो 54 : दुल्हेड़ा स्कूल में छात्राओं को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक सत्यप्रकाश। स्रोत पुलिस विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 54 : दुल्हेड़ा स्कूल में छात्राओं को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक सत्यप्रकाश। स्रोत पुलिस विभाग