Jhajjar-Bahadurgarh News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही स्कूल में पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए जिसका जवाब छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना था। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक और स्कूल स्टाफ के सदस्य भी पहुंचे।
छात्रवृत्ति का पढ़ाई के लिए करूंगी उपयोग
यदि मुझे छात्रवृत्ति मिलती है तो उसका उपयोग पढ़ाई में करूंगी। यह एक अच्छा कदम है जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है।
वंदना, नौवीं कक्षा
परीक्षा एक अच्छा प्रयास
छात्रवृत्ति परीक्षा एक अच्छा प्रयास है। इससे उन लड़कियों के आगे बढ़ने से सपने पूरे हो सकते हैं जिनको आर्थिक जरूरत ज्यादा होती है। यदि मुझे छात्रवृत्ति मिलती है तो उसको पढ़ाई में लगाऊंगी ताकि उच्च शिक्षा प्रदान कर सकूं।
स्नेहा, कक्षा नौवीं
तैयारी अनुसार आए प्रश्न
मेरी आज की परीक्षा काफी अच्छी रही। मैंने जैसे तैयारी की थी उसी के अनुसार मैं परीक्षा कर पाई हूं। कक्षा से जुडे़ और सामान्य ज्ञान जैसे प्रश्न आए थे।
प्रियंका कक्षा दसवीं
अच्छी हुई परीक्षा
आज की परीक्षा काफी अच्छी रही। परीक्षा में करंट अफेयर आया था। मैं रोजाना न्यूजपेपर पढ़ती हूं और उसमें से प्रश्न पूछे गए थे। यदि छात्रवृत्ति मिलती है तो उसे उच्च शिक्षा के लिए प्रयोग करूंगी।
स्वाति, कक्षा दसवीं
बेहतर भविष्य बनाने का रास्ता
मेरी परीक्षा काफी अच्छी हुई। अमर उजाला की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
रिशिका, 11वीं कक्षा
नई ऊर्जा मिली
इस परीक्षा के बाद मेरा उत्साह बढ़ा है और नई ऊर्जा मिली है। अमर उजाला की ओर से कई वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। परीक्षा के माध्यम से उनको प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलता है।
हर्ष, 11वीं कक्षा
आगे बढ़ने का मौका
छात्रवृत्ति के जरिये विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं। मेरी परीक्षा अच्छी गई है। यदि छात्रवृत्ति मिलेगी तो उच्च शिक्षा के लिए इसका प्रयोग करूंगी।
वंशिका, 12वीं कक्षा
परिवार का होगा सहयोग
मेरी परीक्षा बहुत बढि़या हुई है। यदि छात्रवृत्ति मिलेगी तो यह परिवार की आर्थिक सहायता होगी जो मेरी पढ़ाई के लिए जरूरी है।
दीपाली, 12वीं कक्षा

09jjrp12- वैदिक कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देते