फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students should also apply for the Faculty of Commerce and Science in Government College Chhara

राजकीय कालेज छारा में अब कॉमर्स व विज्ञान संकाय भी

Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students should also apply for the Faculty of Commerce and Science in Government College Chhara
बहादुरगढ़। गांव छारा स्थित हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉमर्स व साइंस पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस बार यहां दोनों संकाय आरंभ होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन के अथक प्रयासों के बाद अब छारा के हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में कला के बाद कॉमर्स व साइंस के लिए भी दाखिले होंगे। इससे यहां के स्टाफ में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय को साइंस और कॉमर्स पढ़ाने की मान्यता मिल गई है। बीएससी व बीकॉम कक्षाओं की मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रिंसिपल साधना रानी ने बताया कि इस सत्र से महाविद्यालय में बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। महाविद्यालय में कला संकाय के दाखिले तो पहले ही हो रहे थे। महाविद्यालय की सभी सीटें दूसरे महाविद्यालयों के मुकाबले सबसे पहले भर जाती थी। अबकी बार यह अच्छी खबर है कि प्रबंधन के कठोर परिश्रम और प्रयासों के कारण कॉमर्स और साइंस संकाय के दाखिले भी इस बार होंगे। इसके कारण छारा व आसपास के गांवों विद्यार्थियों को दूर के महाविद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें कर रहीं प्रेरित
महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए नोडल ऑफिसर देवेंद्र के निरीक्षण में महाविद्यालय के सहायक अध्यापकों की टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें आसपास के सभी गांवों में जाकर वहां के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ गांव के सरपंच से मिलीं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। महाविद्यालय में तीनों संकायों की उपलब्धता बताकर दाखिले के लिए प्रोत्साहित किया। इन टीमों में डॉ. मंजू देशवाल, डॉ. अनीता दलाल, डॉ. मंजू मलिक, डॉ. अश्वनी कुमार, मनोज, डॉ. उषा, गीतांजलि, श्वेता, संदीप, विजय व मोहित का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed