{"_id":"699a1a743a3650880f0829be","slug":"students-presented-an-impressive-enactment-of-parliamentary-proceedings-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132002-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने किया संसदीय कार्रवाई का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने किया संसदीय कार्रवाई का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत
विज्ञापन
21jjrp03- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता
झज्जर। राजकीय स्कूल खुड्डन में राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संसदीय कार्रवाई का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया। विद्यालय टीम ने प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति और समसामयिक विषयों पर चर्चा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति की।
प्राचार्या सुनीता देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ का विकास होता है। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना व संसदीय परंपरा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
निर्णायक मंडल की भूमिका हेमराज प्रवक्ता राजनीति विज्ञान राजकीय कन्या स्कूल कालांवली (सिरसा), सुरेश कुमार शर्मा प्रवक्ता राजनीति विज्ञान राजकीय कन्या स्कूल ऐलनाबाद (सिरसा) ने निभाई। इसके अलावा हरीश प्रवक्ता डाइट भिवानी बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, डाइट माछरौली प्राचार्य अनिल श्योराण, जिला परियोजना संयोजक अनिल शर्मा, एसएमसी प्रधान सोमदत्त, राजनीति विज्ञान प्राध्यापिका सविता देवी मौजूद रहे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम बाद में जारी होंगे। संवाद