{"_id":"65e77be26d812bc0310b52aa","slug":"students-presented-a-short-drama-and-gave-the-message-of-drug-addiction-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105976-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशा मुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशा मुक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार में स्थित वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर के सौजन्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय नशा दुरुपयोग रहा। महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उमेद सिंह बीडीपीओ बहादुरगढ़ ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि नशा एक मकड़ी के जाल की तरह है। इसमें व्यक्ति एक बार फंस जाता है तो मरने के बाद ही उसका पीछा छूटता है। नशा रूपी बीमारी ने युवाओं को अपने जाल में फांस लिया है। डीआरसीएस झज्जर के सचिव विकास कुमार ने कहा कि नशे की शुरुआत फैशन, समाज या तनाव के कारण होती है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि नशा देश के युवाओं को खोखला करता जा रहा है। युवाओं को नशे की हानियों के बारे में जागरूक करना चाहिए। महाविद्यालय की छात्राओं अस्तुति, पायल, तनुजा, कविता, पूजा सिंह, मनीषा कलशन, पूजा, कोमल कलशन, मनशा कुमारी, शिवानी, आकांक्षा ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें आईपी कॉलेज फॉर वूमेन झज्जर की दीक्षा ने पहला, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन की नीतिका नाशा ने दूसरा, वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की बरखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।