फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students practiced yoga in Government Senior Secondary School, Luxor

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुक्सर में विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students practiced yoga in Government Senior Secondary School, Luxor
-फोटो 57 : विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाते हुए योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव लुक्सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अनिल कुमारी ने की। कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों को बलवान, विद्वान, चरित्रवान, आत्मनिर्भर व समर्थ बनाना रहा। योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने बताया कि योग एक विज्ञान है। योग नकारात्मक उर्जा को नष्ट करने का माध्यम है। योग से हमें आरोग्यता-मानसिक शांति व एकाग्रता की प्राप्ति होती है। है। आचार्य जगदीश ने बताया कि आने वाली 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल दिवस मना रहा है हम सब कारगिल शहीदों के ऋणी है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमारी और राष्ट्र की रक्षा व सुरक्षा की ओर देश का मान बढ़ाया। राष्ट्र ही हमारी जान-शान व स्वाभिमान है। राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना ही हमारे जीवन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर रामपाल सिंह, उपदेश, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, मंजू, ज्योति, मुनेश, रेनू, प्रदीप, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 57 : विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाते योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग। विज्ञप्ति



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed