{"_id":"67032c71e465560ca30d4975","slug":"strong-room-sealed-surveillance-through-cctv-cameras-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114403-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रांन्ग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रांन्ग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मतदान के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों की सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें नेहरू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई है। शनिवार देर रात तक ईवीएम के जमा होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांन्ग रूम को सील कर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों (बेरी, बहादुरगढ़, बादली व झज्जर) के लिए अलग-अलग स्ट्रांन्ग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांन्ग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात है। उन्होंने बताया स्ट्रांन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। स्ट्रांन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए बाहर स्क्रीन लगाई गई है। जहां से वह स्ट्रांन्ग रूम के दरवाजे पर लगी सील को देख सकते हैं।
विज्ञापन
इंसेट
स्ट्रांन्ग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा
पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा में हथियारबंद केंद्रीय सुरक्षा बल, राज्यस्तरीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्ट्रांन्ग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के अनुसार हथियारों के साथ लगाई गई है। बाहरी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। मध्य में राज्यस्तरीय पुलिस बल और आंतरिक क्षेत्र की जिम्मेदारी केंद्रीय पुलिस बल को दिया गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा में तैनात जवानों को अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चेक किया जा रहा है।