फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strictness... first announcement and then notice will be given and the Nagar Palika will demolish the illegal constructionStrictness... first announcement and then notice will be given and the Nagar Palika will demolish the illegal construction

Jhajjar-Bahadurgarh News: सख्ती...पहले मुनादी फिर नोटिस देकर नप तोड़ेगा अवैध निर्माण

Sun, 04 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Strictness... first announcement and then notice will be given and the Nagar Palika will demolish the illegal constructionStrictness... first announcement and then notice will be given and the Nagar Palika will demolish the illegal construction
03jjrp06- बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे रैंप बनाकर किए गए कब्जे, जिस कारण नालों में गंदा पानी 
झज्जर। शहर में लोग अपनी मनमर्जी से अवैध निर्माण कर रहे हैं। कोई बिना नक्शा बिल्डिंग बना रहा है तो कोई शहर में पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों पर निर्माण कर रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर परिषद कार्रवाई करेगा। नगर परिषद इसके लिए पहले मुनादी करेगा, फिर नोटिस देगा। इस पर भी निर्माण नहीं हटा तो उनको तोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में दो दिन पहले आई बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया था। इसका मुख्य कारण शहर के नालों के ऊपर अवैध निर्माण रहा। क्योंकि पक्के निर्माण होने के कारण इन नालों की सफाई का काम नहीं हो पा रहा। शहर के हर मुख्य मार्ग पर लोगों ने अपनी दुकानों, मकानों के बाहर पक्के निर्माण नालों पर करवा दिए हैं। इसके चलते पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई का काम नहीं हो पा रहा। अब नगर परिषद इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके लिए अगले सप्ताह शहर में मुनादी करवाई जाएगी। मुनादी के बाद भी लोग अवैध निर्माण नहीं हटाए तो नोटिस देकर उनको तोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


नप ने मांगी पुलिस फोर्स
नगर परिषद की तरफ से शिकायत मिलने के बाद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की है। नगर परिषद ने तीन साइट पर अलग-अलग शिकायतों पर कार्रवाई है। इसके लिए पुलिस फोर्स की मांग 7 मई के लिए की गई है। पुलिस फोर्स मिलने पर यह निर्माण तोड़े जाएंगे। अवैध निर्माण करने वालों को नगर परिषद अधिनियम की धारा 201, 208 के तहत नोटिस दिए जाएंगे जबकि अवैध कब्जा करने पर 181 के तहत नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद कार्रवाई के लिए पीडब्लूडी को लिखेगा पत्र
शहर में कई ऐसे मुख्य मार्ग हैं, जो पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन हैं। इन मुख्य मार्गों पर बने नाले नगर परिषद के अधीन हैं और उन पर भी लोगों ने अवैध निर्माण करके कब्जे कर लिए हैं। इन सभी कब्जे को हटवाने के लिए नगर परिषद की तरफ से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को पत्र लिखेगा।


इन मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध कब्जे व निर्माण
कोसली रोड, मेडिकल रोड, पुरानी तहसील रोड, बर्फखाना रोड, बैंक रोड, महर्षि दयानंद स्टेडियम के सामने दोनों तरफ, आंबेडकर चौक से बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला से सिलानी गेट, बादली रोड, रोहतक रोड, बहादुरगढ़ रोड शामिल हैं।



नालों पर किए गए कब्जे व निर्माण को लेकर नगर परिषद गंभीर है। इसके लिए अगले सप्ताह पहले मुनादी करवाकर लोगों को समझाया जाएगा कि वह इसे हटा ले। ऐसा नहीं करने पर नोटिस देकर उनको तुड़वाया जाएगा।
- संदीप कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed