{"_id":"62321ca7e164950a35329994","slug":"strict-action-should-be-taken-against-those-who-create-ruckus-after-drinking-alcohol-sp-jhjhar-news-rtk6412274175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हंगामा करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर हंगामा करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन
झज्जर। होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए झज्जर पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा जिला के सभी चौकी प्रभारियों को होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
एसपी ने जिलेवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए त्योहार को सावधानी से मनाएं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक है। किसी भी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती न करें। एसपी वसीम अकरम ने जिला के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ-साथ आपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर खासतौर से नजर रखी जाए। बदनीयती से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांतिभंग करने की नीयत से कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला के मुख्य चौक चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जाए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों, जहां झगड़ा या शांतिभंग होने की संभावना हो ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी रखी जाए।
प्रबंधक थाना यातायात बहादुरगढ़ तथा यातायात प्रभारी झज्जर अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करके वाहन चालकों को एल्को मीटर से चेक करेंगे। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज गति में वाहन चलाने व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी तथा साइलेंसर से पटाखे बजाते हुड़दंग करते चलते हुए वाहन चालकों तथा गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले चालकों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिलाओं एवं लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त महिला पुलिस कर्मचारियों को भी सार्वजनिक स्थानों तथा चौक चौराहों पर तैनात करने के दिशा निर्देश दिए गए। सादे कपड़ों में सुरक्षा शाखा के कर्मचारी भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे।