{"_id":"6a47a814f20ce2a64a0a5f97","slug":"stop-using-single-use-plastic-dc-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125072-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें : डीसी
Fri, 03 Jul 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर शुक्रवार को बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों, व्यापारियों और खरीदारों को जूट के बैग वितरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया। एसडीएम अभिनव सिवाच भी मौजूद रहे।
डीसी ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग पर्यावरण, जल स्रोतों, भूमि और वन्य जीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। बढ़ते प्लास्टिक उपयोग से प्रदूषण के साथ मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बने बैग अपनाने चाहिए। खरीदारी के लिए घर से थैला लेकर निकलने की आदत प्लास्टिक कचरा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कौशिक, शिवेंद्र सिंह तथा विभिन्न विभागों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।