फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Stones pelted on police team in Baghpur, head constable's head broken, attempt to snatch pistol

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाघपुर में पुलिस टीम पर पथराव, हेडकांस्टेबल का सिर फोड़ा, पिस्तौल छीनने की कोशिश

Sun, 02 Jun 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on police team in Baghpur, head constable's head broken, attempt to snatch pistol
बेरी (झज्जर)। महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में 22 अप्रैल को ज्वेलरी शॉप पर लूट के इरादे से फायरिंग करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए बाघपुर गांव पहुंची महेंद्रगढ़ और बेरी पुलिस पर लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें सिर में ईंट लगने से हेडकांस्टेबल घायल हो गया। आरोपियों ने हेडकांस्टेबल को दांत से भी काटा। बामुश्किल हेडकांस्टेबल को हमलावरों के कब्जे से छुड़ाया गया। हमलावरों ने पकड़े गए एक आरोपी को छुड़वाने और पुलिस की पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने शोरूम पर फायरिंग के दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कनीना में 22 अप्रैल को ज्वेलरी शॉप लूटने के इशारे से आए लुटेरों ने फायरिंग की थी। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए थे, तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में कनीना थाना प्रभारी सुधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कनीना ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी बेरी व बाघपुर गांव में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम शुक्रवार शाम को बेरी व बाघपुर में पहुंची। कनीना पुलिस ने बेरी पुलिस को साथ लेकर गोशाला मार्ग पर एक आरोपी बेरी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि कनीना में फायरिंग करने मामले में दो आरोपी और शामिल हैं जो गांव बाघपुर में अतुल के घर छिपे हैं। पुलिस टीम गांव बाघपुर में अतुल के घर पहुंची। पुलिस ने मकान का दरवाजे पर दस्तक दी तो कमरे में पांच लड़के बैठे हुए थे। पुलिस की टीम ने गांव रेढुवास निवासी कपिल के बारे में पूछा तो वह भागने लगा। कमरे में मौजूद सभी लड़कों ने कपिल को छुड़वाने के लिए ने पुलिस की टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी की पिस्तौल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन




वहां मौजूद महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोगों ने सरकारी गाड़ी व पुलिस टीम पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें बेरी थाने के हेडकांस्टेबल सतेंद्र को अतुल ने सिर में ईंट मारी। इस दौरान अन्य लोगों ने भी हैडकांस्टेबल सतेंद्र को दांत से काट लिया। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद सतेंद्र को हमलावरों कब्जे से छुड़ाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी कुलदीप उर्फ कल्लू को भी छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने इस दौरान मनु उर्फ अभिमन्यु और विजयंत को पकड़ लिया और वहां से निकल आई। पुलिस ने इस मामले में कपिल उर्फ दादा, अतुल, मन्नु उर्फ अभिमन्यु, मोनु, राजा उर्फ राजबीर, बसंत, बिजेन्द्र, राखी, अभिमन्यु की पत्नी, राजा उर्फ राजबीर की पत्नी उर्फ दादी, सागर छारा, विजयंत व अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

22 अप्रैल को कनीना में ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी बेरी व बाघपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई की थी। एक आरोपी को बेरी से गिरफ्तार कर लिया गया था और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गांव बाघपुर में गई थी। वहां मौजूद लोगों ने सरकारी गाड़ी पर ईंट व पत्थर मारे व पिस्तौल छीनने का प्रयास किया था। बेरी निवासी कुलदीप व बाघपुर निवासी विजयंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेढूवास निवासी कपिल भागने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम पर हमले की करने पर कार्रवाई की गई है।


सुधीर कुमार, थाना प्रभारी कनीना


वर्जन



ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में कनीना पुलिस की टीम बेरी व बाघपुर में कार्रवाई करने के लिए आई थी। इसमें टीम पर ईंट पत्थर बरसाने व सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत कनीना थाना प्रभारी ने दी है। शिकायत के आधार पर कपिल, अतुल, मन्नू, मोनू, राजा, बसंती, बिजेंद्र, राखी, सागर छारा, विजयंत, अभिमन्यु की पत्नी,राजबीर की पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



जयकरण, जांच अधिकारी, बेरी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed