फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   stolen and loot, businessmans meet to dsp

चोरी व लूट की घटनाओं को लेकर डीएसपी से मिले व्यापारी

Sun, 04 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
stolen and loot, businessmans meet to dsp
झज्जर। शहर में पिछले दिनों हुई लूट व चोरी की घटनाओं से पुलिस आज तक पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस की तरफ से टीमों का गठन किया गया है, लेकिन फिलहाल तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। रविवार को झज्जर के व्यापारी शहर पुलिस थाना पहुंचे। व्यापार मंडल के व्यापारियों ने डीएसपी राहुलदेव शर्मा से मुलाकात की और सभी वारदात का खुलासा करने व आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में डीएसपी से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने डीएसपी को बताया कि शहर में हुई कई आपराधिक वारदात की वजह से व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार नहीं कर पा रहा है। डीएसपी ने दुकानदारों को आश्वासन दिलाया कि उन्हें कतई घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अपराध को खत्म करने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस पूरी चुस्ती व मुस्तैदी से पिछली सभी घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है और उसके हाथ कुछ प्रमाण भी लगे हैं। कई संदेहास्पद लोगों को पुलिस ने बुलाकर उनके पूछताछ भी की है। उम्मीद है कि सभी घटनाओं को जल्द से जल्द पुलिस सुराग लगा लेगी।
विज्ञापन

राकेश अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों जहां एक स्वर्णकार की दुकान से दो महिलाओं व एक व्यक्ति ने कुछ सोने के जेवरात चुरा लिए थे, वहीं मंडी मोहल्ला स्थित एक दुकान से हथियारों के बल पर दो लाख रुपये भी लूट लिए थे। दो रोज पूर्व पालिका बाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन सभी घटनाओं के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग को लेकर व्यापारी डीएसपी से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रशासन की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया हुआ है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed