फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   stole goods by breaking the lock of the house

मकान का ताला तोड़ सामान चुराया

Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
stole goods by breaking the lock of the house
बहादुरगढ़। गांव ईस्सरहेड़ी में एक मकान में चोरी हो गई। चोर यहां से आभूषण, रसोई गैस का सिलिंडर और इन्वर्टर बैटरी सहित काफी सामान ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पार्वती मूल रूप से बिहार के बेगुसराय की रहने वाली है। पिछले कुछ समय से यहां ईस्सरहेड़ी के माया गार्डन में परिवार सहित रहती है। गत 9 अक्तूबर को पार्वती परिवार सहित अपने गांव चली गई थी। पीछे से मकान में कोई नहीं था, ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। कुंडी-ताले तोड़कर चोर मकान में घुसे और वारदात को अंजाम दे गए। मंगलवार की शाम को परिवार गांव से लौटा। यहां मकान की कुंडी टूटी देखकर परिवार दंग रह गया। अंदर गए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर नाक की लौंग, दो जोड़ी बिछिया, दो इन्वर्टर बैटरी, दो वोल्टेज स्टेपलाइजर, एक एलपीजी सिलिंडर, टीवी, ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed