फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   STF nabs 5 thousand prize crook of Rajasthan

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीएफ ने राजस्थान के 5 हजार के ईनामी बदमाश को किया काबू

Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
STF nabs 5 thousand prize crook of Rajasthan
बहादुरगढ़। राजस्थान पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए पांच वर्षों से बचते आ रहे भिवानी के एक बदमाश को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने काबू किया है। आरोपी राजस्थान पुलिस का पांच हजार का ईनामी बदमाश है। आगामी कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने आरोपी को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार (एसटीएफ) व उप-पुलिस अधीक्षक बहादुरगढ सुरेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने अतिवांछित अपराधी राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार के ईनामी बदमाश बलवान पुत्र महाबीर निवासी बाबा धुनी वाला मंदिर के पास गांव दिनोद, जिला भिवानी को दिनोद गांव के पास से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बलवान लगभग 5 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी पर पैसे ऐंठकर 2018 रेलवे ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोपी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी बलवान को काबू करके आगामी कार्यवाही के लिए राजस्थान की जयपुर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के जयपुर क्षेत्र में थाना आमेर में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed