फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   State swimming competition from today in HL City

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएल सिटी में स्टेट तैराकी प्रतियोगिता आज से

Thu, 18 Jul 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
State swimming competition from today in HL City
बहादुरगढ़। 41वीं सब जूनियर, 51 वीं जूनियर और 59वीं सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता की शुरूआत 18 जुलाई से हो रही है। 18 जुलाई को शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्वीमिंग पूल में प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन और एसएफआई के तहत 2024-25 के लिए पंजीकृत तैराक ही भाग ले सकते हैं। भारतीय तैराकी संघ के नियमों के तहत प्रतियोगिता करवाई जाएगी। एक तैराक पांच व्यक्तिगत इवेंट में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता के दौरान ही तैराक द्वारा दिए गए टाईमिंग्स के तहत ही सब जूनियर और जूनियर नेशनल के लिए तैराकी टीम का चयन भी किया जाएगा। खत्री ने बताया कि जूनियर तैराकों को दो गु्रप में बांटा गया है। साल 2007, 2008 और 2009 में जन्म लेने वाले तैराकों को गु्रप वन में शामिल किया गया है। जबकि साल 2010, 2011 और 2012 में जन्म लेने वाले तैराकों को गु्रप-टू में शामिल है। इसी तरह सब जूनियर को तीन ग्रुप में बांटा गया है। 10 से 11 साल के तैराकों को गु्रप तीन, 8 से 9 साल के तैराकों को गु्रप चार और 6 से 7 साल आयु वर्ग के तैराकों को गु्रप पांच में शामिल किया गया है। सभी तैराक फ्री स्टाईल, बैक स्ट्रॉक, ब्रैस्ट स्ट्रॉक, बटरफ्लाई, मैडले में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा फ्री स्टाईल, मैडले और मिक्स फ्री स्टाईल रिले भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed