{"_id":"56f9927f4f1c1b8e1af006cc","slug":"state-award-for-archna-and-surykant","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहादुरगढ़ के दो शिल्पकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के दो शिल्पकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार
jhajjar
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो शिल्पियों को शिल्पकला व ललितकला के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। शिल्पकारों को मिले सम्मान पर कला प्रेमियों ने इसकी सराहना की है। हस्तशिल्प भी भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय का विषय है। यह मंत्रालय हस्तशिल्प व ललित कला के क्षेत्र में सिद्धहस्त लोगों को सम्मानित भी करता है। मंत्रालय ने इसी क्रम में बहादुरगढ़ के सूर्यकांत को काष्ठ शिल्प के लिए और अर्चना पंवार को ललित कला के लिए सम्मानित किया। प्रत्येक को राष्ट्रीय श्रेष्ठता प्रमाण पत्र और 75 हजार रुपये प्रदान किया। सूर्यकांत को यह सम्मान काष्ठ की विशेष प्रकार की अति आकर्षक प्लेट बनाने के लिए दिया गया है। सूर्यकांत को यह सम्मान वर्ष-2013 के लिए और अर्चना को वर्ष-2014 के लिए दिया गया है। सूर्यकांत के छोटे भाई चंद्रकांत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त काष्ठ शिल्पी हैं। सरकार ने अर्चना को श्रेष्ठ क्ले मॉडलिंग के लिए सम्मानित किया है। वह शहर के विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट की टीचर हैं। उन्होंने क्ले से जंगल का सजीव चित्रण किया था। वह सैकड़ों बच्चों को क्ले मॉडलिंग सिखा चुकी हैं।
कैसे हुआ चयन
इन पुरस्कारों के लिए राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने प्रदेश के निवासियों से उनकी कलाकृतियां आमंत्रित की थी। इनमें से पुरस्कार के योग्य श्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन करने के लिए विभाग ने केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय को भेजी। कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सिद्धहस्त शिल्पियों की एक कमेटी ने कलाकृतियों का चयन किया है।