{"_id":"69349780ac4b5ba6500586eb","slug":"state-and-central-government-have-forgotten-the-path-shown-by-baba-saheb-bhukkal-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129134-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश व केंद्र सरकार बाबा साहेब के दिखाए रास्ते को भूली : भुक्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश व केंद्र सरकार बाबा साहेब के दिखाए रास्ते को भूली : भुक्कल
विज्ञापन
06jjrp11- आंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे
- फोटो : bishnah 1
झज्जर। कांग्रेस आगामी शीतकालीन सत्र में प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। यह बात झज्जर की कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के दौरान कही।
भुक्कल ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र सरकार बाबा साहेब के दिखाए जनहित के मार्ग से भटक गई हैं। उन्होंने सीआरएसयू जींद की घटना पर कहा कि शिक्षा के मंदिरों में इस प्रकार की घटनाएं बेहद गंभीर और चिंता पैदा करने वाली हैं। इससे पहले भी हरियाणा में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो शिक्षा वातावरण की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं।
कांग्रेस इन मुद्दों को शीतकालीन सत्र में मजबूती से उठाएगी और जनता की आवाज बनेगी। रोहतक और बहादुरगढ़ में स्टेडियम के पोल के नीचे दबने से दो खिलाड़ियों की मौत पर भुक्कल ने गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि खेलों के लिए आवंटित बजट हरियाणा की बजाय गुजरात को दे दिया गया जबकि राज्य सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट और सेलिब्रेशन पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाएगी। मौके पर एचपीसीसी डेलिगेट सुभाष गुज्जर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव, वीरेंद्र दरोगा उपस्थित रहे।