फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sri Krishna Janmashtami celebrated in the ancient Murli Manohar temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrated in the ancient Murli Manohar temple
-फोटो 70 : मुरली मनोहर मंदिर में पहुंची नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और आकर्षक हो गया। देर रात तक भक्तों की भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए उमड़ी। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। चेयरपर्सन ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर रमेश राठी, पवन रोहिल्ला, मनमोहित गुप्ता, पंडित नकुल, पंडित शास्त्री योगेश, पंडित कृष्णा, पंडित शिवनारायण, नारायण भुवनेश सिंहल, बालकिशन गुप्ता, नरेश राठी, नरेश मुदगिल, प्रवीण भारद्वाज, पंडित खेमचंद भारद्वाज, गगन तिवारी, अनिल, विवेक तिवारी, राजपाल और कपिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed