फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sports stadium in Surah will be repaired with 24 lakh rupees

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुराह में खेल स्टेडियम की 24 लाख से की जाएगी मरम्मत

Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium in Surah will be repaired with 24 lakh rupees
झज्जर। सुराह गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत की जाएगी। मरम्मत करवाने के लिए जिला खेल विभाग की तरफ से डीएनआईटी तैयार करवार विभाग के पास भेजी गई है। जल्द ही मरम्मत करवाने के लिए विभाग की तरफ से टेंडर जारी किए जाएंगे। खेल विभाग की तरफ से मरम्मत करवाने के लिए लगभग 24 लाख रुपये पास किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की तरफ से की तरफ से सुराह में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए मार्च महीने में विभाग के पास मांग भेजी गई थी। इसके बाद खेल विभाग ने अगस्त महीने में 24 लाख रुपये का बजट पास किया गया था। इसके बाद विभाग की तरफ से सुराह में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चहारदिवारी, शौचालयों, हॉल, खिड़की, दरवाजों और टूट-फुट की मरम्मत करवाने और रंग-रोगन करवाने के लिए डीएनआईटी तैयार करवा कर विभाग के पास भेजा गया है। विभाग की तरफ से मरम्मत करवाने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



स्टेडियम में लगभग 130 खिलाड़ी तैयारी करते
सुराह में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 130 खिलाड़ी तैयारी करते हैं। इनमें कुश्ती के लगभग 50 खिलाड़ी, क्रिकेट के लगभग 35 खिलाड़ी, बास्केटबाॅल के लगभग 20 खिलाड़ी, वालीबॉल के लगभग 25 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, सेना में जाने के गांव के खेल स्टेडियम में बने दौड़ ट्रैक पर सुबह-शाम लगभग 30 युवा दौड़ की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सुराह में बने खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए जिला खेल विभाग की तरफ से मांग भेजी गई थी। इसके बाद अगस्त महीने में खेल विभाग की तरफ से लगभग 24 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। मरम्मत करवाने के लिए जिला खेल विभाग की तरफ से डीएनआईटी बनाकर विभाग के पास भेजी गई है। जल्द ही मरम्मत करने के लिए खेल विभाग की तरफ से जल्द टेंडर जारी किए जाएगें। जिला खेल विभाग का हमेशा खिलाड़ियों के लिए बेहतर करने का प्रयास रहता है ताकि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके और खिलाड़ी आगे जाकर जिले का नाम रोशन करे सके।
ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed