फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sports news

पहलवानों के घर उभर रही ताइक्वांडो खिलाड़ी

Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
sports news

पहलवानों के घर में जन्मी एक बेटी ताइक्वांडो के खेल में इलाके का नाम रोशन कर रही है। एक बार फिर आर्य नगर की निवासी रमणीक ने राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वीरवार को परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने उसका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


गत 3 से 7 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे शहर में 61वें नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन हुआ। देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ में आर्य नगर की निवासी रमणीक अहलावत ने खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में भाग लिया। रमणीक ने अंडर 17 की 60 किलोग्राम भारवर्ग में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रमणीक ने दिल्ली की सोनाली, पंजाब की अमरजीत कौर और तमिलनाडु की नंदिनी रॉय को शिकस्त देकर कांस्य पदक हासिल किया। रमणीक की इस सफलता पर उसके परिजनों में इलाके के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में परिजनों और पड़ोसियों ने उसका जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों के परिवार से

रमणीक पहलवानों के परिवार से संबंध रखती है। इनके पिता वजीर और चाचा-ताऊ जाने-माने पहलवान रहे हैं। पिता वजीर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। एक दिन उनकी बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतेगी।

चार स्टेट मेडल

महज 15 वर्षीय रमणीक बेहद ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। इस खिलाड़ी ने वर्ष 2014 में खेलों की शुरुआत की और महज दो साल के भीतर ही चार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की। अब नेशनल में कांस्य जीतकर इलाके का मान बढ़ाया।


बकौल रमणीक, उसका अगला लक्ष्य भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय कोच सुरेन यादव, पिता वजीर और मां नीलम को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed