{"_id":"a605db60a8120ad9fcf09d7c2e56f301","slug":"sports-fesility-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.25 करोड़ से बनेगा खेल सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.25 करोड़ से बनेगा खेल सुविधा केंद्र
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों को अब खेल सुविधा केंद्र का तोहफा मिलने वाला है। बाग जहांआरा स्टेडियम में इसके लिए 3.25 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बनेगा। एक छत के नीचे खेल के साथ विश्राम और कैंटीन जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं इसमें होंगी। इसके लिए ड्राइंग तैयार करवा ली गई है।
विज्ञापन
नक्शा और प्राकलन तैयार कर फाइल को खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त को भेजा गया है। जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
एक छत के नीचे दफ्तर और खेल
बाग जहांआरा स्टेडियम में 2.25 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल सुविधा केंद्र का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें खिलाड़ियों को खेल के लिए एक ही छत के नीचे बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा जिम्नेजियम हॉल होगा, जिसमें इंडोर खेलों की सुविधा होगी।
विज्ञापन
सुविधा केंद्र का जो नक्शा तय किया गया है, उसमें खेल अधिकारी और कोचों के कार्यालय भी इसी भवन में होंगे। सभी प्रशिक्षकों के कार्यालय के लिए अलग-अलग कमरों की सुविधा होगी। चार कमरों का एक गेस्ट हाउस होगा, जिसमें खिलाड़ी आराम कर सकेंगे।
विज्ञापन
साथ ही हेल्दी भोजन के लिए कैंटीन की व्यवस्था होगी। खेल विभाग के अधिकारी खेल सुविधा केंद्र के निर्माण के सरकार के फैसले को खेल एवं खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन कदम मान रहे हैं।
खिलाड़ियों के लिए अब जिम भी
फिलहाल खेल विभाग का अपना कोई जिम नहीं है, लेकिन खेल सुविधा केंद्र में खिलाड़ियों को जिम की सुविधा मिलने वाली है। सुविधा केंद्र के सेकेंड फ्लोर पर अति आधुनिक सुविधा युक्त जिम का निर्माण होगा। इसमें विभिन्न प्रकार की मशीनरी के साथ प्रशिक्षक की व्यवस्था भी होगी।
खिलाड़ियों के लिए जिम की सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। अब खिलाड़ियों को अपने खर्च पर प्राइवेट जिम में जाना पड़ रहा था।
कहां, क्या सुविधाएं
खेल सुविधा केंद्र का जो नक्शा तैयार किया गया है, उसमें फ्लोर वाइज अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जिम्नेजियम हॉल होगा, जिसमें इंडोर खेलों की व्यवस्था होगी।
यहीं पर खिलाड़ियों को अपना सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा भी मिलेगी। प्रथम फ्लोर पर खिलाड़ियों के लिए चार कमरों का रेस्ट हाउस होगा।
इसी फ्लोर पर जिला खेल अधिकारी के साथ कोच के कार्यालय भी अलग-अलग कमरों में होंगे। सेकेंड फ्लोर पर जिम की सुविधा होगी। थर्ड फ्लोर पर कैंटीन बनेगा। इसमें खिलाड़ियों के हेल्दी एवं हर प्रकार के मनपसंद भोजन की व्यवस्था होगी।
अभी तक नहीं थी ठहरने की व्यवस्था
बाग जहांआरा स्टडियम में खिलाड़ियों के ठहरने की अभी कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रेक्टिस करने या फिर दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था खुद करनी पड़ती थी। टीमों के लिए ठहरने की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से धर्मशाला या फिर स्कूलों में करनी पड़ती थी।
गांवों से खेलने के लिए आ रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी दिक्कत होती थी। अब रेस्ट हाउस बनने के बाद खिलाड़ी रेस्ट तो कर ही सकेंगे, साथ में गांव से आने वाले खिलाड़ियों को यहां कुछ समय के लिए रात्रि को ठहरने की सुविधा भी मिलेगी।
झज्जर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी 21 जिलों में खेल सुविधा केंद्रों के निर्माण किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 70 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। सभी जिलों में एक साथ इनके निर्माण का कार्य शुरू होगा। नक्शे एवं प्राकलन तैयार कर फाइल को खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त को भेजा जा चुका है।
-जयदीप सिंह, महानिदेशक खेल
खेल सुविधा केंद्र का निर्माण एक क्रांतिकारी कदम है। झज्जर में बाग जहांआरा स्टेडियम में इसका निर्माण होगा। उम्मीद है कि मार्च में खेल सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास होगा, ताकि खिलाड़ियों को जल्द बेहतरीन सुविधाएं मिले।
-राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी