फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sports

बोस्निया में दमखम दिखाएगी गोयला कलां की कुसुम

Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
sports
यूरोपियन देश बोस्निया में गांव गोयला कलां की बेटी कुमारी कुसुम अपना दम दिखाएगी। कुसुम का वहां 21 अक्तूबर से हो रही अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इलाके के खेल प्रेमियों ने कुसुम को स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

बोस्निया में 21 से 28 अक्तूबर तक सीनियर इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में 80 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत से भी दस खिलाड़ियों का दल बोस्निया के लिए रवाना हो गया। इस दल में हरियाणा के दो खिलाड़ी हैं। पुरुष वर्ग में फरीदाबाद का निश्छल तो महिला वर्ग में कुमारी कुसुम है। बोस्निया रवाना होने से पूर्व कुमारी कुसुम व अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने कोच व वाको इंडिया के प्रेसीडेंट संतोष कुमार, सुरेश कुमार विश्वास व अंतरराष्ट्रीय रेफरी जसवंत सिंह के साथ खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की। खेल मंत्री ने भारतीय टीम को जीतने का आशीर्वाद दिया। इनके अलावा लिबर्टी शूज के महानिदेशक शमी बंसल, आईएएस आनंद मोहन शरण, रातज कुमार अग्रवाल, सुशील जैन आदि ने भी भारतीय टीम को जीत का आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी है कई पदक
कुसुम शानदार खिलाड़ी है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। रूस में हुए वर्ल्ड कप में भी कुसुम ने देश के लिए पदक जीता था। कोच जसवंत ने कहा कि 75 किलो भारवर्ग में कुसुम देश की श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उन्हें पूरा यकीन है कि कुसुम बोस्निया से देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed