फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Speeding canter driver hit three family members, teenager died

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कैंटर चालक ने परिवार के तीन सदस्यों को मारी टक्कर, किशोर की मौत

Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Speeding canter driver hit three family members, teenager died
झज्जर। तेज रफ्तार कैंटर चालक ने झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर सिलाना बस स्टैंड के समीप एक ही परिवार के तीन सदस्यों को टक्कर मार दी। जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया व अन्य दो को हल्की चोटें आने पर सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वहीं टक्कर में 11 वर्षीय प्रिंस को काफी गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संजय पुत्र शेर सिंह निवासी गांव रायपुर ने बताया कि वह और मोनू पुत्र सुबह सिंह एक बाइक पर सवार होकर झज्जर से अपने घर जा रहे थे। जब वे सिलाना बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो संजय को अपने दोनों लड़के विकास व प्रिंस वहां पर खड़े मिले। वह बाइक को रोककर उनसे बातचीत करने लगा। संजय ने बताया कि थोड़ी देर बाद वह झाड़ियों की ओर लघुशंका करने के लिए चलाया गया। तभी उसने देखा कि सिलाना गांव की तरफ से एक कैंटर चालक तेज रफ्तार से सड़क पर खड़े मोनू, विकास व प्रिंस की तरफ बढ़ रहा था। कैंटर चालक ने सिलाना बस स्टैंड तक आते-आते अपना संतुलन खो दिया और उन तीनों को टक्कर मार दी। जिसमें प्रिंस बुरी तरह से घायल हो गया। संजय पुत्र शेर सिंह ने बताया कि परिवार में उनके भाई की लड़की की शादी भी थी जो कि उन्हें गमगीन माहौल में करनी पड़ी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद परिजनों के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से कैंटर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed