{"_id":"6154b7108ebc3e61ef7d24ea","slug":"sp-honored-police-personnel-for-doing-excellent-duty-jhjhar-news-rtk625530153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट ड्यूटी करने पर एसपी ने किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट ड्यूटी करने पर एसपी ने किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसपी से सम्मानित होने के बाद पुलिस टीम।
- फोटो : Jhjhar
Link Copied
एसपी राजेश दुग्गल ने जिले में डायल 112 के तहत इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल 350 पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया है। जिला निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि डायल 112 के अंतर्गत त्वरित पुलिस सहायता के लिए जिला के सभी थानों में दो-दो इनोवा गाड़ियां दी गई हैं। एसईआरसी पंचकूला की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तुरंत उपचार मिलने से घायल व्यक्ति की जान बच गई। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होकर एक व्यक्ति घायल हो गया है। एसईआरसी पंचकूला से मिली सूचना पर ईआरवी 350 पर तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र, सिपाही मंगत व सिपाही सोमबीर की टीम सूचना मिलने के 6 मिनट के अंदर दुर्घटना स्थल पर पहुंची। ईआरवी की टीम ने घायल व्यक्ति को सावधानीपूर्वक 20 मिनट के अंदर सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने तथा तुरंत उपचार दिला कर उसकी जान बचाने में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी राजेश दुग्गल ने स्वयं ईआरवी टीम के पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।