फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonipat defeated Jhajjar by 89 runs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोनीपत ने झज्जर को 89 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sonipat defeated Jhajjar by 89 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-सी में खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में सोनीपत ने झज्जर को 89 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनीपत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाए। अली मलिक ने 80 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। झज्जर की ओर से गौरिश दहिया ने नौ ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झज्जर की टीम 35.5 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। सम्मी कादयान ने 36 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। सोनीपत के लिए कृष्णा, आयुष शर्मा, अली मलिक और अमन डागर ने दो-दो विकेट लिए। इस हार के बाद झज्जर ने ग्रुप-बी में चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed