{"_id":"674e0698933a218b020e2f14","slug":"some-relief-from-pollution-aqi-211-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111410-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से कुछ राहत, एक्यूआई 211","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से कुछ राहत, एक्यूआई 211
Tue, 03 Dec 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के लघुसचिवालय में बने पार्क में बैठे लोगा और साफ आसमान। संवाद
बहादुरगढ़। नवंबर महीने में प्रदूषण से परेशान रहे शहरवासियों को दिसंबर के दूसरे दिन कुछ राहत मिली है। एक्यूआई सुबह से शाम तक लगातार कम होता रहा। सुबह 8 बजे एक्यूआई 224 ऑरेंज जोन में रहा। वहीं शाम होते-होते एक्यूआई 211 दर्ज किया गया। एक महीने में एक्यूआई दूसरी बार 211 पर पहुंचा है। पूरे नवंबर एक्यूआई बेहद खराब और गंभीर स्तर पर रहा था। एक्यूआई कम होने से शहरवासियों को कुछ हद तक साफ हवा मिली।
सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। पार्कों में लोगों की भीड़ रही। सड़कों पर धूल न उड़े, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। राहत इस बात से भी है कि अभी आने वाले सप्ताह तक प्रदूषण का स्तर ऐसा ही बना रहेगा। यानी प्रदूषण के स्तर में बहुत अधिक इजाफा होने की संभावना नहीं है। वहीं इस बार दिसंबर की शुरुआत भी कम प्रदूषित रही। नवंबर महीने में सबसे कम एक्यूआई 6 नवंबर को 205 रहा। सड़कों पर पानी का छिड़काव लगातार जारी है।
अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम रहा 12 डिग्री
दिसंबर के महीने में ठंड कहीं ज्यादा हो जाती है, लेकिन इस बार ठंड अपने तेवर नहीं दिखा रही है। दिसंबर के दूसरे दिन बहादुरगढ़ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 3 और 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 11 से 12 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। 5 दिसंबर को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 6 व 7 दिसंबर को एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान फिर 26 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच सकता है। ठिठुरन भरी ठंड के लिए 12 से 15 दिसंबर के बाद तक इंतजार करना पड़ सकता है।