फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Soldier dies due to car overturning, mother and brother injured

कार पलटने से सैनिक की मौत, मां व भाई घायल

Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies due to car overturning, mother and brother injured
अस्पताल में घायल दीपक को गाड़ी से उतारते लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। नेशनल हाईवे 71 पर रविवार को दोपहर बाद रायपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सैनिक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और चाचा का लड़का घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनको गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम से इस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी सैनियान गांव निवासी योगेश पुत्र राजेंद्र कुमार अपनी मां उर्मिला व चाचा के लड़के दीपक उर्फ चीकू पुत्र सुरेंद्र के साथ कार में सवार होकर किसी कार्य के लिए झज्जर आ रहे थे। जब वे रायपुर मोड़ के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार पलटकर गड्ढों में जा गिरी। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से व एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उर्मिला व दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया। युवक योगेश रुड़की उत्तराखंड में सेना में तैनात था और 15 दिनों की छुुट्टी पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सत्येंद्र कुमार, पुलिस थाना प्रभारी सदर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed