{"_id":"60b535ee8ebc3e018e587b9d","slug":"social-distancing-voilation-jhjhar-news-rtk610940824","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लेने के लिए राजनेता के कार्यालय पर उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेने के लिए राजनेता के कार्यालय पर उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में स्थित एक राजनेता के कार्यालय पर लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया था। लोगों को जब राशन वितरण कार्यक्रम का पता चला तो राजनेता के कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। यहां पर इतने लोग जमा हो गए कि उसे संभालना मुश्किल हो गया।
वहीं वितरण स्थल पर कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित किए गए नियमों का भी ध्यान नहीं आया। लोग फ्री सामग्री लेने के लिए एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दी। सुबह करीब दस बजे से लेकर दोपहर बाद तक यही स्थिति बनी रही। जब लोगों की भीड़ बेकाबू होती दिखाई दी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की पीसीआर व शहर पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू करने के प्रयास किए। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद लोगों को राजनेता के समर्थकों ने राशन का वितरण किया। जरूरतमंद लोगों को दाल और चावल के पैकेट वितरित किए गए। विधायक की तरफ से लोगों को बांटने के लिए करीब 10,000 पैकेट खाद्य सामग्री के तैयार करवाए गए थे।
बता दें कि राजनेता स्वयं कोरोना संक्रमित रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ब्लैक फंगस भी हुआ था। जिनका ऑपरेशन हो चुका है। फिलहाल उनका अभी इलाज चल रहा है। उनकी तरफ से सोमवार को उनके समर्थकों ने अनाज मंडी में स्थित कार्यालय पर खाद्य सामग्री का वितरण किया। यहां पर बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं राशन लेने के लिए पहुंचीं थी। काफी लोगों के पास मास्क तक नहीं थे। राशन का वितरण कर रहे लोगों ने उन्हें मास्क भी उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
- पानी के टैंकर के पास भी लगी रही भीड़
गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था भी करवाई गई थी। यहां पर एक टैंकर पानी मंगवाया गया था। जिस स्थान पर लोगों लिए पानी का टैंकर खड़ा करवाया गया था। एस स्थान पर भी लोगों की काफी भीड़ लगी दिखाई दी। लोगों की भीड़ को काबू करने से लिए अनाज मंडी के शेड के नीचे बुलाया गया। उसकेेे बाद कार्यालय पर नंबर के हिसाब से खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।
राजनेता की तरफ से खाद्य सामग्री के वितरण का जब लोगों को पता चला तो मंडी में काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शारीरिक दूरी बनाते हुए खड़ा किया। पुलिस पहुंचने के बाद लोगों को लाइन में खड़ा किया और सामग्री का वितरण करवाया।
- नरसिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।