फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Six people injured, including pregnant woman, collision with ambulance truck

एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल

Fri, 19 Feb 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Six people injured, including pregnant woman, collision with ambulance truck
घायलों को रोहतक पीजीआई ले जाती एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बहु झोलरी से गर्भवती महिला को प्रसव के लिए उसके परिजन जब एंबुलेंस से झज्जर अस्पताल में ला रहे थे तो बीच रास्ते में मातनहेल गांव के पास एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कस्बा बहुझोलरी की रहने वाली वीरवार को गर्भवती महिला सुलोचन को प्रसव के लिए उसके परिजन एंबुलेंस से झज्जर नागरिक अस्पताल के लिए लेकर चले थे। एंबुलेंस में सुलोचना के अलावा उसके परिवार के ही अन्य लोग भी सवार थे। जब एंबुलेंस मातनहेल गांव के पास पहुंची तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में गर्भवती महिला सुलोचना के अलावा सुनीता, कैलाशों, राजेश, कृष्णा व ओमप्रकाश को भी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से स्थानीय नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने राजेश, कृष्णा व कैलाशों को उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया हैं। जबकि महिला सुलोचना को लेबर वार्ड में भर्ती किया। महिला सुलोचना के एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातनहेल क्षेत्र में ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed