{"_id":"6995c47926f15a1bd0080ebb","slug":"six-feeders-broke-down-due-to-rain-power-supply-remained-disrupted-for-six-hours-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-131896-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के चलते छह फीडर ब्रेक डाउन, 6 घंटे गुल रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के चलते छह फीडर ब्रेक डाउन, 6 घंटे गुल रही शहर की बिजली
Thu, 19 Feb 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में बुधवार को हुई बारिश के चलते छह फीडर ब्रेक डाउन हो गए। इसके अलावा अलग-अलग कॉलोनियों से करीबन 50 लोगों ने अपनी शिकायतें बिजली सुविधा केंद्र में दर्ज कराई।
बुधवार शाम तक शहर की सभी लाइनों को बिजली निगम की तरफ से चालू कर दिया गया। सुबह 10 बजे अधिकतर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई, जो शाम चार बजे सुचारु हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने बिजली सुविधा केंद्र में अपनी शिकायतें दर्ज कराई जिसके बाद बिजली निगम की तरफ से शहर की बिजली काे सुचारू करने का काम किया गया। बरसात के चलते शहर के छह फीडर ब्रेक डाउन हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान सिटी नंबर-4, सेक्टर-9, वाॅटर वर्क्स सांपला रोड, सिटी नंबर-1, आर्य नगर व सांपला रोड के फीडर खराब हो गए। फीडर खराब होने के शिकायत मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने सभी फीडरों को ठीक करने का काम शुरू किया।
इसके बाद शाम तक सभी फीडरों को ठीक करके चालू कर दिया गया। इसके अलावा रोहतक रोड स्थित सिटी नंबर-4 की लाइन पर इंसुलेटर टूट गया इसको कर्मचारियों ने ठीक करके बिजली लाइन को सुचारू किया।
इन काॅलोनियों से आईं शिकायतें
बरसात के चलते शहर के अलग-अलग काॅलोनियों से लोगों ने बिजली सुविधा केंद्र में अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें रोहतक रोड, प्रिया काॅलोनी, देशवाल काॅम्पलेक्स, पुराना बस अड्डा, रामनगर, धौड़ चौक, बेरी गेट, सिलानी, गुरुग्राम रोड, भट्टी गेट, यादव कालोनी, आर्य नगर व आदर्श नगर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
शहर में बरसात के चलते कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनें खराब होने की शिकायतें आई थी, जिनको जल्द ही ठीक कराने का काम किया गया। शहर की सभी लाइनों को सुचारू से चालू कर दिया गया है।
- सुरेश, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर