{"_id":"60a807a48ebc3e929b1043fb","slug":"sit-questioned-two-people-including-the-doctor-bahadurgarh-news-rtk6094928155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने चिकित्सक समेत दो लोगों से पूछताछ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने चिकित्सक समेत दो लोगों से पूछताछ की
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से टीकरी बॉर्डर के पास सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा जांच जारी है। शुक्रवार को इस संबंध में दिल्ली के एक चिकित्सक समेत दो लोगों से पूछताछ की गई। चिकित्सक को किसान नेता योगेंद्र यादव ने युवती का स्वास्थ्य देखने को कहा था।
डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने शुक्रवार को दिल्ली के डॉ. अमित वत्स और सिमरन जोत मक्कड़ से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीकरी बॉर्डर के पास अपनी बेटी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी पश्चिम बंगाल में मौजूद पिता को मिली तो उन्होंने किसान नेता योगेंद्र यादव से संपर्क कर बेटी को संभालने का निवेदन किया। यादव ने इसके लिए दिल्ली के डॉ. अमित वत्स की जिम्मेदारी लगाई। तभी डॉ. वत्स ने युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। आंदोलन से जुड़े रहे सिमरन जोत मक्कड़ से भी पुलिस ने पूछताछ की।
पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (घासीराम) के नेता जोगेंद्र सिंह नैन को नोटिस भेजकर वीरवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आ पाए। नहीं आ पानेे का कारण बताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया था। एसआईटी के सदस्य और शहर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस अभी तक मामले में 19 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिनमें कई किसान नेता, दो नामजद आरोपी और अन्य लोग शामिल हैं। आरोपियों में से गिरफ्तारी किसी की नहीं हो पाई है।