फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shyamji Temple became a center of faith, devotees arrived from far and wide.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्यामजी मंदिर बना आस्था का केंद्र, दूर-दराज से पहुंचे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shyamji Temple became a center of faith, devotees arrived from far and wide.
28jjrp18- माजरा-दूबलधन गांव में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
बेरी। फाल्गुन मास की द्वादशी के दिन माजरा-दूबलधन गांव में शनिवार को श्यामजी व बाबा मोहनदास के विशाल मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर शाम से ही भक्तजनों का श्यामजी व मोहनदास के दर्शन करने का तांता लग गया। भक्तजनों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मेले में दूर-दराज कई किलोमीटर दूर से भक्तजन यहां मंदिर में श्यामजी के दर्शन करने आते हैं। माजरा दूबलधन में स्थित श्यामजी मंदिर महाभारत की याद दिलाता है। इस धर्म स्थल पर जुड़ाव महाभारत के युद्ध से है। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

मेले में खाने पीने के साथ-साथ खेल खिलौनों की दुकानों का भी सुंदरीकरण देखने योग्य बन रहा था। मेले में आए लोगों ने मिठाइयों व खिलौनों की खूब खरीददारी की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े प्रबंध

बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गांव माजरा-दूबलधन में लगाने वाले दो दिवसीय लगाने वाले बाबा मोहनदास व श्यामजी के विशाल मेले की सुरक्षा को लेकर मेले में पुलिस के जवान जगह-जगह पर तैनात रहे। वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर श्रद्धालु पर नजर रखी गई।

सोने के जेवरात लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
ब्लॉक पार्षद सूरजमल ने बताया कि दर्शन करने के लिए आए गांव दूबलधन निवासी भोलू के परिवार की महिला के सोने के झुमके गिर गए थे और वह गांव माजरा निवासी रूपेश को मिल गए। उन्होंने झुमके मंदिर कमेटी को सौंप दिए। इसके बाद मंदिर कमेटी ने परिवार के सदस्यों को लौटाया। परिवार की तरफ से युवक को 2100 रुपये राशि देकर सम्मानित किया युवक ने 2100 रुपये की राशि भी मंदिर कमेटी में पर्ची कटवा दी। मंदिर कमेटी की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हो रहीं
दिल्ली से आई श्रद्धालु सरोज, ममता, मुस्कान आदि का कहना है कि श्यामजी व मोहनदास के दर्शन करने से ही हर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। कई भक्तजन तो नंगे पैर पैदल चलकर श्याम के दर्शन करते नजर आए तो कई पेट पलनिया चलकर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। रोहतक से आए भूपेंद्र, नरेंद्र, बीरमति आदि का कहना है कि कई पीढि़यों से हमारी परंपरा रही है कि खाटू श्याम की कृपा से हमारा परिवार सुख समृद्ध व संपन्न है। श्याम बाबा की कृपा से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो रही हैं।

28jjrp18- माजरा-दूबलधन गांव में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक

28jjrp18- माजरा-दूबलधन गांव में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed