फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Short-circuit fire at the cardboard factory in MIE, 7 vehicles caught fire

एमआइई में गत्ते की फैक्टरी में शार्ट-सर्किट से लगी आग, 7 गाडिय़ों ने पाया आग पर काबू

Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Short-circuit fire at the cardboard factory in MIE, 7 vehicles caught fire
आग लगने से जला सामान। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में स्थित एक गत्ता फैक्टरी में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी फैक्टरी तबाह हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की झज्जर और बहादुरगढ़ की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 20 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का पूरा अमला जुटा रहा।
विज्ञापन

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में 993 और 998 में चल रही सुप्रीमो पैकिंग के नाम से गत्ते की फैक्टरी में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान फैक्टरी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना फायर ब्रिगेड को मिली तो अमला आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। आग बढ़ती चली गई। आग को काबू करने के लिए ब्रिगेड का पूरा अमला जुटा रहा, लेकिन काबू नहीं हो पाई। आग बुझाने के लिए बहादुरगढ़ अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ी और एक गाड़ी झज्जर से भी बुलाई गई। इस तरह करीब 35 कर्मचारी आग को बुझाने में लगे रहे। पूरी रात भर आग बुझाने के लिए कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। आग बुझाने में 20 घंटे का समय लगा। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे आग को काबू किया गया। बताया गया है कि इस घटना में फैक्टरी में रखा कच्चा और तैयार माल के साथ-साथ मशीनें भी पूरी तरह स्वाह हो गई। फैक्टरी मालिक संजीव चावला के अनुसार नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है। फैक्टरी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed