फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shopkeepers rejoice, Holi turnover reaches 20 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदारों में खुशी, होली पर 20 करोड़ का हुआ कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers rejoice, Holi turnover reaches 20 crores
-फोटो 88 : रेलवे रोड पर होली पर्व के सामान की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बहादुरगढ़। होली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी देखी गई। होली की पोशाक, मिठाइयों और पिचकारी व गुलाल में लगभग 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। मंगलवार को भी बाजारों में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। दुकानदार रवि कुमार, रमेश शर्मा, कमल कांत ने बताया कि वे हर साल पिचकारियों की दुकान लगाते हैं। होली के आखिरी दो दिनों में अच्छी खासी बिक्री हुई। रेलवे रोड पर दुकान लगाए बैठे दुकानदार विकेश गुप्ता ने कहा, पिछले वर्ष के मुकाबले अबकी बार पिचकारियां काफी महंगी हैं। कैन वाली बड़ी पिचकारी की कीमत 800 रुपये, बंदूक वाली पिचकारी की 40 रुपये व छोटी-बड़ी अन्य पिचकारियां 100 रुपये से 300 रुपये तक के बीच हैं। लाल चौक पर मिठाई विक्रेता सुभाष ने बताया कि अबकी बार मिठाई की खूब बिक्री हो रही है। गुजिया सबसे ज्यादा बिकी है। कुल मिलाकर त्योहार पर बिक्री अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed