{"_id":"685c5b82b9336a3cc3014131","slug":"sherias-devotion-won-bronze-medal-in-boxing-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-123258-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉक्सिंग में शेरिया की भक्ति ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉक्सिंग में शेरिया की भक्ति ने जीता कांस्य पदक
Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
25jjrp18- शेरिया गांव निवासी भक्ति। स्रोत-कोच
बेरी। छठी जूनियर बॉयज व गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 19 जून से 25 जून तक राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में आयोजित हुई। इसमें गांव शेरिया की बॉक्सिंग खिलाड़ी भक्ति ने 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया। भक्ति ने पहले दौर में यूपी की खिलाड़ी वेस्नवी को 5-0 से हराया और दूसरे दौर में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी सिमरन को भी 5-0 से हराया।
सर्वजातीय कादयान खाप के प्रधान व नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ी भक्ति ने कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नही है, बस जरूरत है मौका मिलने की। कोच नवीन नेहरा ने बताया कि खिलाड़ी भक्ति पिछले 3 साल से बेरी स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं और इससे पहले बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी हैं।