फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sheetal Maan of Bahadurgarh became in-charge of UP Kisan Congress Western Zone

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की शीतल मान बनीं यूपी किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन की प्रभारी

Mon, 28 Jul 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sheetal Maan of Bahadurgarh became in-charge of UP Kisan Congress Western Zone
बहादुरगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के चारों जोन प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। बहादुरगढ़ की शीतल मान यूपी किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन की प्रभारी बनाई गई हैं। प्रभारी बनाए जाने पर शीतल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। शीतल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर निष्ठा से निभाने का प्रयास रहेगा। वह ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर किसानों के हकों की लड़ाई लड़ेंगी। इससे पहले वह 2004 से 2008 तक युवा कांग्रेस व 2018 से 2024 तक प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं। शीतल ने कहा कि आज देश भयंकर संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान-मजदूर, महिला, युवा समेत सभी वर्ग सरकार का उत्पीड़न झेल रहे हैं। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर सकती है पर किसान और मजदूरों के कर्जे माफ करने से दूर भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed