फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sharp suitor of criminal gang and accused of murder arrested

आपराधिक गिरोह का शार्प शूटर और हत्या का आरोपी काबू

Sat, 28 Aug 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
sharp suitor of criminal gang and accused of murder arrested
झज्जर। पिछले साल 26 अक्टूबर को शहर के छोटे बाईपास पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी को सीआईए पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपराधिक गिरोह का शार्प शूटर है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फिरौती मांगने व साथियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की अनेक आपराधिक वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन

थाना शहर के एरिया में हुई एक युवक की हत्या के मामले में झज्जर पुलिस का मोस्ट वांटेड था। सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रवि उर्फ भोला उर्फ शूटर निवासी यादव कॉलोनी झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी नरेश उर्फ सेठी, काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई जैसे आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव खेड़ी खुमार निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका लड़का आशुतोष उर्फ अमन जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष थी। 26 अक्टूबर 2020 की रात को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के की कच्चा बेरी रोड छोटा बाईपास पर एक होटल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके लड़के की हत्या रवि उर्फ भोला निवासी झज्जर व उसके दो तीन अन्य साथियों ने मिलकर की है। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी रवि उर्फ भोला उर्फ शूटर ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। षड्यंत्र के तहत योजना बनाकर आशुतोष उर्फ अमन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का किया खुलासा
1. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर नवंबर 2019 में गांव भदानी के पास एक व्यक्ति की हत्या की थी।
2. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिसंबर 2019 में अनेक आपराधिक वारदात के आरोपी नरेश उर्फ सेठी निवासी झज्जर को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से छुड़ाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था।

3. आरोपी ने झज्जर निवासी एक व्यापारी से अक्टूबर 2019 में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. साथियों के साथ मिलकर मलोट पंजाब के एरिया में नवंबर 2019 में एक व्यक्ति की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. साथियों के साथ मिलकर 26 अक्टूबर 2020 को गांव खेड़ी खुमार निवासी एक युवक आशुतोष उर्फ अमन की हत्या की थी।
6. साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2020 में फरीदाबाद में पुलिस पार्टी पर फायर किया था।
7. आरोपी ने फरवरी 2020 में फरीदाबाद के एरिया में लूटपाट व जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
8. साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2020 में ही मुजेसर पलवल के एरिया में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।
9. जनवरी 2021 में पाली राजस्थान के एरिया में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।
वर्जन
अति वांछित बदमाश रवि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात व षड्यंत्र में और कौन-कौन दोषी शामिल थे उसके संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed