फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven sweepers sat on hunger strike

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात सफाई कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे

Thu, 20 Apr 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Seven sweepers sat on hunger strike
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर कार्यालय पर कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी रही। कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन इकाई के कोषाध्यक्ष गौरव, संदीप, सुरेंद्र, इंद्र, राधा, सुरसती, राजो आदि कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मिक भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे इकाई प्रधान शिवम ने बताया कि 29 अक्तूबर को कर्मचारी संगठन का सरकार के समझौता हुआ था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सरकार द्वारा 4298 कर्मचारी व 68 सीवरमैन को पक्का करने का पत्र भी जारी किया गया है। कच्चे कर्मचारी को एलटीसी देने का पत्र भी जारी किया गया है, साथ ही पिछले लंबे समय से कर्मचारी समान काम वेतन का बकाया एरियर की मांग कर रहे हैं। झज्जर नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की इन चार मांगों को लेकर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। वीरवार को पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे और थाली व चम्मच लेकर शहर के सभी सफाई कर्मचारी प्रशासन को जगाने का प्रदर्शन भी करेंगे। उसके भी झज्जर प्रशासन नहीं मानता है तो 21 अप्रैल को नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा डोर टू डोर का कूड़ा उठाने का काम जो भी कर्मचारी करेगा उसे हड़ताल पर बैठे कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाने देंगे। जब तक झज्जर प्रशासन उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं करेगा तब तक ठेकेदार द्वारा लगा गए कर्मचारियों को कूड़ा नहीं उठाने देंगे। जिसकी जिम्मेदारी झज्जर प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed