{"_id":"648313fdb57ab88b0f058d07","slug":"seven-lakh-looted-by-putting-a-pistol-on-the-temple-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1001-451-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनपटी पर पिस्तौल लगाकर लूटे सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनपटी पर पिस्तौल लगाकर लूटे सात लाख
Fri, 09 Jun 2023 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
खरहर गांव में वीरवार देर रात पांच बदमाशों ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी के साथ की वारदात, बाइक, मोबाइल भी ले गए
-देर रात ड्यूटी से खरहर गांव लौट रहा था कर्मी
-दो बदमाशों ने बाइक रुकवाई, बाद में तीन ने आकर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गांव खरहर गांव में पांच बदमाशों ने वीरवार देर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर पिस्तौल तानकर सात लाख रुपये की नकदी, मोटर साइकिल आदि सामान लूट लिया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
खरहर निवासी प्रवेश ने बताया कि वह आसौदा गांव स्थित सोनाली कंपनी में छह साल से ड्राइवरी करता है। वीरवार रात करीब तीन बजे जब वह ड्यूटी खत्म करके घर जाने लगा तो वहीं पर कार्यरत अखलेश ने उसे सात लाख रुपये उसके खाते में जमा करवाने के लिए दिए। वह उन्हें लेकर अपनी मोटर साइकिल से घर के लिए निकल गया। जब वह गांव खरहर के निकट ड्रेन के पुल के पास पहुंचा तो रास्ते में दो युवक बाइक को लेकर पैदल जा रहे थे। एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उसने जैसे ही मोटरसाइकिल रोकी तो एक युवक ने तुरंत उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दी। तीन अन्य युवक भी वहां आ गए और उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसकी जेब से पर्स, फोन और सात रुपये निकल लिए। इसके बाद सभी युवक उसकी मोटर साइकिल लेकर गांव रोहद की तरफ भाग गए। उसने घर पहुंचकर 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
........वर्जन
प्राइवेट कर्मचारी प्रवेश से पास पांच युवक पिस्तौल के बल पर सात लाख रुपये, मोटर साइकिल, पर्स व फोन छीन लेने की जानकारी मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों जल्द ही का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- जसवीर, थाना प्रभारी, आसौदा, बहादुरगढ़