{"_id":"ed8da0f14a99c8b9865a8ed3a7ba1e3a","slug":"seven-family-will-not-have-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात परिवारों के पास नहीं मिली आईडी, शहर छोड़ने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात परिवारों के पास नहीं मिली आईडी, शहर छोड़ने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की शाम चले पुलिस अभियान में कई संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए। झुग्गियों में रह रहे ये व्यक्ति अपनी पहचान का कोई सबूत नहीं दे पाए। खुद को इन्होंने अलग-अलग प्रदेशों का निवासी बताया, पुलिस चौकस हो गई। पुलिस ने इन सबसे फोटो लिए, जिनके पास आईडी थी, उसकी कॉपी लेकर जांच के लिए भेजने की बात कही। इस बीच पुलिस ने संदिग्धों को कल तक हर हाल में शहर छोड़कर जाने को कहा है।
पुलिस छानबीन में भी लगी है। एसपी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला के सभी थाना प्रबंधकों तथा चौकी प्रभारियों की अलग अलग टीमों द्वारा अपने इलाका में संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान की तलाश के संबंध में छानबीन शुरू की गई है। महिला थाना प्रभारी सुनीत शुक्रवार की शाम भगत सिंह चौक पर छानबीन में लगी थी तो वहां से गुजर रहे लोगों को शक के आधार पर रोका गया। ये सात परिवारों से थे ओर झुग्गियों में रह रहे हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा झज्जर शहर में स्थित होटल, धर्मशाला, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित शहर के आसपास झुग्गी बस्तियों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान से संबंधित कागजात की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। बहादुरगढ़ शहर एवं देहात के सार्वजनिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बादली व आसपास में स्थित ईंट भट्ठों पर लगातार गंभीरता से प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी से पहचान से संबंधित जांच पड़ताल का कार्य किया जा रहा है। अभी तक पुलिस की किसी भी टीम को कही से कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान नही मिला है। जिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा चेकिंग अभियान लगातार जारी है।