फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Setback to BJP in Bahadurgarh, couple angry at not getting ticket resigns; will join Congress

Haryana: बहादुरगढ़ में भाजपा को झटका, टिकट न मिलने से नाराज दंपती ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस में होंगे शामिल

Sun, 22 Sep 2024 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 03:28 PM IST
सार

डॉ. नीना राठी और सतपाल राठी दोनों नेता 23 सितंबर को रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। राठी दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।

विज्ञापन
Setback to BJP in Bahadurgarh, couple angry at not getting ticket resigns; will join Congress
डॉ नीना राठी और सतपाल राठी ने दिया भाजपा से इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की टिकट न मिलने से नाराज महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीना राठी और हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

डॉ. नीना राठी और सतपाल राठी पिछले साढ़े चार साल से भाजपा से जुड़े हुए थे, लेकिन बहादुरगढ़ सीट से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। दंपती ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ पर टिकट बंटवारे में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पार्टी के अंदर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन

दोनों नेता 23 सितंबर को रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। राठी दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed