{"_id":"6a9fbebc66bafaf37f036640","slug":"setback-for-jjp-in-badli-constituency-president-dharmendra-guliya-quits-the-party-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जजपा को बादली में झटका, हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जजपा को बादली में झटका, हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने छोड़ी पार्टी
Tue, 08 Sep 2026 01:22 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:22 PM IST
सार
धर्मेंद्र गुलिया का परिवार लंबे समय से चौधरी देवीलाल परिवार से राजनीतिक रूप से जुड़ा रहा है। गुलिया परिवार का देवीलाल परिवार के साथ करीब पांच पीढ़ियों पुराना नाता बताया जाता है।
विज्ञापन
जेजेपी पार्टी के हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने दिया इस्तीफा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बादली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र जजफा कार्यालय भेज कर सार्वजनिक किया है। धर्मेंद्र गुलिया के इस्तीफे के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र गुलिया का परिवार लंबे समय से चौधरी देवीलाल परिवार से राजनीतिक रूप से जुड़ा रहा है। गुलिया परिवार का देवीलाल परिवार के साथ करीब पांच पीढ़ियों पुराना नाता बताया जाता है। यह राजनीतिक संबंध चौधरी देवीलाल से शुरू होकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला और वर्तमान में दुष्यंत चौटाला तक चला। ऐसे में गुलिया परिवार का जजपा से अलग होना पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र गुलिया इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में भी सक्रिय रहे हैं। वह जिला पार्षद भी रहे हैं और इनेलो के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद इनेलो से अलग होकर उन्होंने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा और पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्तमान में वह बादली हल्का अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। धर्मेंद्र गुलिया ने बताया कि फिलहाल निजी कार्यों में व्यस्त होने के चलते राजनीतिक से दूरी बनाई है जवकि अभी किसी दूसरी राजनीति पार्टी में जाने का कोई मन नहीं है।
विज्ञापन