फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Serving cows is not just service, it is the root of culture: Saroj Rathi

गोसेवा करना केवल सेवा नहीं, यह संस्कृति का मूल : सरोज राठी

Mon, 22 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Serving cows is not just service, it is the root of culture: Saroj Rathi
-फोटो 58 : चेयरपर्सन सरोज राठी को श्रीकृष्ण भगवान की तस्वीर भेंट करते डॉ. स्वामी दिव्यानंद महार
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित सेठ रामवतार गोयल गो व वन्य जीव उपचार सेवा केंद्र का 10वां वार्षिक उत्सव रविवार को श्रद्धा और सेवाभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने गोसेवा को संस्कृति का मूल बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में भारी संख्या में गोसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से पूजन व गोदान से हुई। सरोज राठी ने स्वयं गोदान कर पुण्य अर्जित किया और डॉ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने घायल और बेसहारा जीवों की सेवा में जुटे केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, गोसेवा करना केवल एक पुण्य कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी सभ्यता और संस्कारों की पहचान है। पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, समाजसेवी रमेश राठी, संतोष राठी, निकिता राठी, प्रिया राठी, प्रीत राठी व गौरव राठी समेत गोसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed