{"_id":"66cfc3f76d3865e7080e01da","slug":"selection-of-new-ncc-cadets-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113218-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीसी के नए कैडेट्स का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीसी के नए कैडेट्स का हुआ चयन
Thu, 29 Aug 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी के नए कैडेट्स का चयन किया गया। इसमें छात्रों की 47 सीटों और छात्राओं की 18 सीटों के लिए विद्यार्थियों ने ट्रायल दिया।
इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को दौड़, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से परखा गया। इस चयन प्रक्रिया के लिए 8 हरियाणा एनसीसी रेवाड़ी से सूबेदार हनुमान राम सारण एवं हवलदार सदा सेवन कॉलेज पहुंचे। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर एवं गर्ल्स यूनिट की प्रभारी प्रियंका के निर्देशन में सीनियर कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर नीरज और अंडर ऑफिसर तनीषा तथा दूसरे कैडेट्स ने सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने एनसीसी से आए अधिकारियों का आभार जताया।
रक्षा अध्ययन विभाग में विस्तार व्याख्यान आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग में हरियाणवी सैनिकों का प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में योगदान और स्वतंत्र भारत की सेना का परिचय विषयों पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। रिटायर्ड कर्नल योगेंद्र सिंह रिसोर्स पर्सन रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रताप फलसवाल ने किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के सैनिकों ने अपने शौर्य से दुनिया के दुर्गम मोर्चों को जीतकर अपना लोहा मनवाया है। इस अवसर पर डॉ. जगदीश राहड़, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार और सुरजीत सिंह मौजूद रहे।