{"_id":"611d47d68ebc3e79cc143112","slug":"selection-of-cadets-for-ncc-s-new-battalion-jhjhar-news-rtk6212976111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की नई बटालियन के लिए कैडेट्स का चुनाव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की नई बटालियन के लिए कैडेट्स का चुनाव किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में बुधवार को विद्यालय की एनसीसी की नई बटालियन के लिए कैडेट्स का चयन किया गया। हरियाणा 8 बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के एडम ऑफिसर कर्नल सुरेंद्र यादव इनरोलमेंट के लिए बुधवार को विद्यालय में आए पौधरोपण किया।
विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने कर्नल सुरेंद्र यादव का विद्यालय में पहुंचने पर पुष्प भेंट करके स्वागत किया। एनसीसी विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के इंचार्ज डॉ सम्मत सिंह व कार्यवाहक इंचार्ज सुनील कुमार के अलावा पूर्व प्राचार्य राजवीर सिंह दहिया, शिक्षक संजय शर्मा ने भी कर्नल यादव का स्वागत किया। कर्नल यादव ने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बाद में उन्होंने कैडेट्स का चुनाव किया, जिसके तहत 10 छात्राओं और 23 छात्रों को कैडेट्स के तौर पर चुना।
विद्यालय के प्राध्यापक रहे डॉ. सम्मत सिंह का पिछले दिनों प्राचार्य के पद पर प्रमोशन हो गया था, जिसके बाद अब विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के कार्यवाहक इंचार्ज का जिम्मा सुनील कुमार को सौंपा गया है। कैडेट्स ने बटालियन के कर्नल सुरेंद्र यादव की अगवानी की और शानदार मार्च पास्ट किया, जिसके आधार पर कर्नल यादव ने कुल 33 विद्यार्थियों का कैडेट्स के तौर पर चयन किया। कर्नल यादव ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाए ताकि उन्हें स्वयं पर गर्व महसूस हो।