फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seema stood first in slogan competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन प्रतियोगिता में सीमा रही प्रथम

Wed, 31 Jan 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Seema stood first in slogan competition
बेरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से गांव डीघल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डीघल सबिता मलिक ने की। इस कार्यक्रम में केवल दो बेटियों की माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में गांव की महिलाओं की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी की गई। इसमें महिलाओं ने बहुत ही अच्छे संदेश देने वाले स्लोगन लिखे। कार्यक्रम का उद्देश्य लिंग भेद को समाप्त करना तथा बेटा व बेटी को आगे बढने का मौके देना था। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सबिता मलिक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। यदि गांव में कोई कन्या भू्रण हत्या करवाता है तो उस टेस्ट केंद्र की सूचना हमें दें ताकि उन पर कठोर कार्रवाई की जा सके। स्लोगन प्रतियोगिता में सीमा डीघल ने प्रथम, सुदेश डीघल ने द्वितीय व सुनित भम्भेंवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुपरवाइजर ममता व रेखा सहित आंगनबाड़ी वर्करों ने हिस्सा लिया। गांव में रैली निकाल कर बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed